अभिनंदन
![]() |
अभिनंदन |
चूँकि अब WC अभिनंदन वापस लौट चुके हैं इसलिए अब पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से लिखा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के प्रश्न दिखे, कुछ प्रश्नों के जवाब देने की कोशिश है:-
1. भारतीय सेना ने पुराने मिग विमानों का इस्तेमाल क्यूँ किया?
जवाब - जिस समय पाकिस्तान के F16 विमान भारतीय सीमा में आये, उस समय भारतीय वायुसेना के दो मिग 21 एयरबोर्न थे और पाकिस्तानी फाइटर विमान उनसे 7 किलोमीटर दूर थे जो मोटे तौर पर 30 से 40 सेकंड की दूरी मानी जा सकती है।
उस वक़्त जबकि इंडियन सुखोई विमान पाकिस्तानी F16 से ना केवल दूर थे बल्कि तुरंत उड़ान की स्थिति में भी उस रफ्तार को ना पाते जिससे की भारत के मिलिट्री बेस पर आक्रमण को बचा पाते इसीलिए भारतीय मिग 21 ने आगे जाकर पाकिस्तानी F-16 को ना केवल काउंटर किया बल्कि एक को मार भी गिराया।
2. इमरान खान और नरेंद्र मोदी की तुलना वैश्विक जगत में
जवाब - इमरान खान पूरे एपिसोड के दौरान पैनिक और असमंजस की स्थिति में दिखे। 'हम एटॉमिक पॉवर वाली कंट्री हैं' से लेकर 'नरेंद्र मोदी मेरा फ़ोन नही उठा रहे हैं' तक के बयानों के बीच इमरान खान की लाचारी साफ नजर आ रही थी। इंडिया में कभी कभी विपक्षी विधायक तक के बयान को अपनी रैली में बोल देने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी इमरान खान की किसी बात का जवाब नही दिया, सिर्फ विदेश सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे।
जहाँ पाकिस्तान से हाई एलर्ट और टॉप मीटिंग्स की खबरें आ रही थीं वहीं भारत मे प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के अभियानों तक को संचालित कर रहे थे। दोनों देशों में कौन सामान्य है, वो बेहद आसानी से देखा जा सकता था।
3. आर्मी से प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यूँ करवाया?
जवाब - चूंकि इस बार निशाना केवल पाकिस्तान नही बल्कि अमेरिका भी था इसलिए राजनीतिक लहजे से बचा गया। एक मिग से F16 को मार देना विश्व के लिए एक बड़ी घटना है, इस खबर को दबाने के लिए अमेरिका जरूर दबाव बनाता उससे बचने के लिए पहले ही सबूतों के साथ आर्मी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाना, भारतीय रणनीति का बेहद शानदार पहलू रहा।
4. इस पूरे एपिसोड की समीक्षा
जवाब -
पाकिस्तान ने ये स्वीकार कर लिया कि मसूद अजहर पाकिस्तान में हैं।
F16 का कारोबार बुरी तरह तबाह होगा। लॉकहीड मार्टिन समेत तमाम रक्षा कंपनी अब पाकिस्तान को आर्म्स सप्लाई से बचेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि पाकिस्तान के पास इस हथियारों को चलाने वाले कैपेबल लोग ही नही हैं और इसका असर आर्म्स सप्लाई करने वाली कंपनी की इमेज पर पड़ता है।
WC अभिनंदन के हिस्से इतना यश लिखा ही था। अगर वो सिर्फ F16 मारते और वापस एयरबेस पर लौट आते तो उनका नाम सार्वजनिक नही किया जाता। लेकिन ना उन्होंने सिर्फ पाकिस्तानी फाइटर प्लेन को मारा बल्कि दुश्मन देश जा के भी इतनी जल्दी सकुशल वापस आ गए, ये किस्मत सबके हिस्से नही होती।
पाकिस्तान से MFN का दर्जा वापस लिया, पाकिस्तान से आ रही चीजों पर 200 परसेंट कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, एयर स्ट्राइक किया, क्राउन प्रिंस का पाकिस्तान दौरा छोटा हुआ, F16 मार गिराया, सुषमा स्वराज ने OIC को संबोधित किया, अभिनंदन को वापस लिया और भारतीय प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने एक भी कार्यक्रम को रद्द नही किया।
ये ही तो नया भारत है - जिसमें हड़बड़ी नही दिखाई देती। संयम है, अनुशासन है, रणनीति है और फिर आक्रामकता तो है ही..
No comments:
Post a Comment