आर्य समाज कोई मत,पंथ या सम्प्रदाय नहीं, एक सुधारवादी, विज्ञानवादी एवं क्रांतिकारी संस्था है। एक ऐसा सत्य जिसे सबको जानना चाहिए।1. सनातन वैदिक संस्कृति का पहरेदार और भारत के अस्तित्व का रक्षक है। 2. आर्य समाज 28 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। 3. जनसंख्या प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा आर्य समाज मॉरीशस देश के बाद भारत का दूसरा स्थान है। 4.भारत सरकार के बाद देश में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान आर्य समाज द्वारा चलाये जाते हैं। 5. भारत में सबसे ज्यादा निःशुल्क गुरुकुल जहाँ वैदिक सनातन शिक्षा मिलती है, आर्य समाज चलाता है। 6. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन की शुरुआत आर्य समाज द्वारा 19वीं शताब्दी में स्वामी दयानन्द जी द्वारा शुरू की गई थी। उन्हीं की बदौलत उस समय सती प्रथा समाप्त हुई , विधवा विवाह शुरू हुए। 7. स्त्री शिक्षा का सबसे पहला विद्यालय आर्य समाज द्वारा देश में जालन्धर में खोला गया था। 8. देश में सबसे ज्यादा शहीद होने वाले क्रांतिकारी आर्य समाज की ही देन है। रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपतराय, सुखदेव थापर, राजगुरु, रोशन सिंह आदि सब पक्के आर्य समाजी थे। 9. काँग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष सीता पट्टाभि रमैया जी ने कहा कि- देश में बलिदान होने वाले 85% क्रांतिकारी आर्य समाज की देन है। 10. भगतसिंह जी के दादा जी कट्टर आर्य समाजी थे और वही विचार उनके चाचा और पिता जी में आये और उसी विचारों से भगतसिंह जी आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े। 11. आज देश में सबसे ज्यादा सनातन धर्म में वापसी आर्य समाज द्वारा करवाई जाती है। 12. 13 अप्रैल 1919 जलियांवाला बाग की घटना में जब हजारों देशभक्तों के ऊपर गोलियाँ चलाई गईं तो देश का हौसला टूट गया।किसी में दोबारा वहाँ सभा करने की हिम्मत नहीं हुई तो आर्य समाज के महान संन्यासी स्वामी श्रद्धानन्द जी ने दोबारा आर्यों और देश भक्तों की सभा कई गुना बड़ी करके दोबारा हौसला जगाया। 13. देश में फैले पाखण्ड के खिलाफ सबसे ज्यादा जागरूक अभियान आर्य समाज चलाता है। 15. दलितोद्धार सबसे पहले आर्य समाज द्वारा हुआ। शंकराचार्य का विरोध करके दलितों को पूजा पाठ ,हवन यज्ञ में साथ बैठाना और उन्हें पुरोहित की उपाधि देना आर्य समाज की ही देन है। 16.देश में सबसे ज्यादा प्रति वर्ष वैदिक पुरोहित आर्य समाज के संस्थानों से निकलते हैं। 17. आर्य समाज द्वारा ही सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण की सफाई हवन यज्ञ द्वारा की जाती है। 18. देश में अगर आज वेद मिलते हैं तो ये आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की देन है। 19. देश में कोई भी प्राकृतिक दुर्घटना हो तो उसकी सहायता में सबसे आगे आर्य समाज होता है।भले गुजरात में भूकम्प, केदारनाथ में बाढ़, नेपाल में भूकम्प हो, सबसे आगे आर्मी के बाद आर्य समाज आता है। 20. देश में सबसे पहले शुद्धि आंदोलन आर्य समाज द्वारा चलाया गया। अकेले स्वामी श्रद्धानन्द जी द्वारा 6 लाख लोगों को वापिस सनातन धर्म से जोड़ा गया और भी बहुत कुछ हैं। |
---|
पहले जानते हैं कि - आर्य समाज क्या है?
आर्य समाज कोई धर्म या सम्प्रदाय नहीं है ना ही कोई जाति। आर्य समाज सत्य सनातन वैदिक धर्म का रक्षक है। शुद्ध भारतीय संस्कृति का रक्षक है।आर्य समाज श्री राम जी और श्री कृष्ण के बताए रास्ते पर चलने का निर्देश देता है।आर्य समाज के नियम जन कल्याण के ऊपर है। आर्य समाज ईश्वरीय वाणी वेदों के बताए रास्ते पर चलता है और भी बहुत कुछ ज्यादा जानकारी के लिए आप पास के किसी भी आर्य समाज में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और देश राष्ट्रहित में आर्य समाज के सदस्य बन सकते हैं।
व्हाट्सएप से साभार-
समूह नाम- वैदिक धर्म प्रचार सभा
प्रेषक - शिवराज आर्य (8819872350)
दिनांक - 03/06/2019
No comments:
Post a Comment